शुक्रवार 20 नवंबर 2026 - 10:15
शरई अहकाम | गुनाह वाली शादी में शामिल होने के लिए सफर करना

आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई ने ऐसी शादी में शामिल होने के लिए सफर करने से संबंधित एक सवाल का जवाब दिया है, जिसमें गुनाह के काम भी होते हों।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई ने ऐसी शादी में शामिल होने के लिए सफर करने से संबंधित एक सवाल का जवाब दिया है, जिसमें गुनाह के काम भी होते हों। रूचि रखने वालो के लिए पूछे गए सवाल और उसके जवाब का पाठ प्रस्तुत हैः

प्रश्न: ऐसी शादी में शामिल होने के लिए सफर करना, जिसमें हराम नृत्य (नाच-गाना) होता हो, क्या गुनाह का सफर माना जाएगा? क्या इस स्थिति में नमाज़ पूरी पढ़नी होगी?

उत्तर: यदि कोई व्यक्ति शादी के उन हिस्सों में शामिल होने के इरादे से सफर करता है, जिनमें हराम कार्य होते हैं, तो उसका यह सफर गुनाह का सफर माना जाएगा और उसे नमाज़ पूरी पढ़नी होगी।

लेकिन यदि वह केवल शादी समारोह में शामिल होने के उद्देश्य से सफर करता है, हालांकि उसे मालूम है कि वहां कुछ गुनाह के काम भी होंगे, तो उसका सफर हराम नहीं है और उसे नमाज़ क़स्र (दो रकअत) पढ़नी होगी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha